फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पांच से छह हजार रुपये में बांदा और आसपास के जनपदों में बेचते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गोखिया गांव के पास बड़ी नहर के किनारे खेत में कुछ व्यक्तियों ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों का निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने छापेमारी कर गोखिया हार ननकी भाऊ हार के पास तिंदवारा गांव निवासी संजय कोरी व इसी गांव के विजय बहादुर को नौ देसी तमंचा 315 बोर, छह देसी तमंचा 12 बोर, एक देसी रायफल 315 बोर, एक देसी बंदूक 12 बोर, पांच नाल पाइप लोहा, धौकनी, छेनी, नोहाई, हथौड़ी, सुम्मी, छेनी बड़ी/छोटी, प्लास, ब्लेड तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। आरोपी संजय के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल पंकज सिंह, एसओजी प्रभारी अनिल कुमार साहू,चौकी प्रभारी कस्बा अतर्रा कृष्णदेव त्रिपाठी आदि पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें