बांदा। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत एआरटीओ शंकर सिंह और यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव शहर के छह स्कूलों में पहुंचे। स्कूल वाहनों की फिटनेस जांची। हिदायत दी कि बिना फिटनेस बच्चों को वाहनों में बैठाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दोनों अफसरों ने शहर के सेंट जेवियर्स, सेंट मैरी, भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल समेत कई स्कूलों के वाहनों की जांच की। बच्चों के बैठने वाली सीटों के साथ ही सीसीटीवी और अन्य व्यवस्था देखीं। पीटीओ ने बताया कि फिलहाल स्कूल वाहन फिट मिले हैं। कहा कि बिना फिटनेस कोई स्कूल वाहन सड़क पर मिला तो सीज किया जाएगा।
इधर, सोमवार को पीटीओ ने मवई बाईपास स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को रोका और उन्हें लेन के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह, संभागीय निरीक्षक गुलाबचंद्र भी मौजूद रहे।