फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गल्ला कम तौलने का आरोप लगा मजदूर को पीटा, उबल रहा पानी डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गल्ला कम तौलने का आरोप लगाकर दो लोगों ने अनुसूचित जाति के मजदूर की लात-घूंसों और डंडों से पिटाई की। उसके ऊपर पक रहे मीट का गरम पानी भी डाल दिया। इससे वह झुलस गया। पत्नी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने अतर्रा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बल्लान गांव की नथुनिया ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि पति रमेश गांव के शांति यादव की कोटे की दुकान पर राशन तौलता है। नौ अक्टूबर को पति को कोटेदार के बड़े भाई राममिलन यादव अपने साथ दूसरे मकान में ले गए। वहां मीट उबाल रहे थे। पति रमेश भी वहीं बैठ गया। तभी सवर्ण जाति के दो व्यक्ति लाठी-डंडा लेकर घुस आए और गल्ला कम तौलने का आरोप लगा उसके पति को डंडे से पीटने लगे। चूल्हे पर उबल रहे मीट का पानी भी उसके ऊपर डाल दिया। इससे वह गंभीर झुलस गया। जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। कोटेदार के भाई आदि ने उसे बचाया। वह पति को अतर्रा सीएचसी ले गई। वहां से सोमवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अतर्रा कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें