कलक्ट्रेट ज्ञापन देने आए लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार।
- फोटो : BANDA
बांदा। लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बुंदेलखंड पैकेज योजना से पिछले वर्ष 2019-20 में कराए गए तालाब पुनरुद्धार और चेकडैम निर्माण का 19.16 करोड़ बकाया भुगतान करने की मांग की है।
गुरुवार को डीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा है कि 23 करोड़ के कार्यों में ठेकेदारों को सिर्फ 4.64 करोड़ का ही भुगतान हुआ। बकाया भुगतान के लिए अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता से बराबर मांग की जा रही है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ।
ठेकेदारों ने कहा कि उन पर कर्ज है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। 18 सितंबर तक भुगतान नहीं हुआ तो ठेकेदार अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ेंगे। ज्ञापन देने वाले ठेकेदारों में फूलचंद्र, राजेश सिंह, विवेक कुमार, शफीकुर्रहमान, कृष्णदेव सिंह, कृष्णेंद्र प्रकाश, आशा देवी, संजय त्रिपाठी, रामलखन, बसंत पटेल भी शामिल रहे।