फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी हुई तो करेंगे आंदोलन

Wed, 18 Nov 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इसमें हवाला दिया है कि बुंदेलखंड में 30 फीसदी से भी कम बारिश के बाद भी प्रदेश और केंद्र सरकारें किसानों की उपेक्षा कर रही हैं। चेतावनी दी कि सरकारों का रवैया नहीं बदला तो जनांदोलन होगा।
विज्ञापन


बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। किसानों को खाद, बीज, बिजली भरपूर मुहैया कराने, पूरी क्षमता से नहर और नलकूप चलाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, प्रदेश संगठन सचिव साकेत बिहारी मिश्र, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद सहित रामरतन समुद्रे, शोएब रिजवी, राममिलन सिंह पटेल, कैलाश वाजपेई, सर्वेश तिवारी, जयकिशोर गुप्त, सुनील चौरसिया, युवा कांग्रेस के कुतैबा जमां, आसिफ लतीफ, जहांगीर खां शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त के नेतृत्व में गर्वनर को भेजे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि किसानों की समस्याएं निस्तारित नहीं की गईं तो जनांदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


अशोक सिंह चौहान, नफीस खां, संतोष गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, श्याम मोहन वर्मा, बाबूराम निषाद, विपिन रिछारिया, छेदीलाल धुरिया इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें