बांदा। क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल अभियान के तहत
छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जीआईसी
के छात्रों ने शनिवार को रैली निकाली।
अधिकांश छात्र स्वच्छ
भारत-स्वस्थ भारत आदि प्रेरित स्लोगन लिखीं तख्तियां थामे रहे। डीएम
कालोनी, बिजली खेड़ा, सिविल लाइंस होकर रैली का समापन जीआईसी परिसर में
हुआ।
इस दौरान छात्र राहगीरों से स्वच्छता अपनाने का अनुरोध करते
रहे। गोष्ठी में प्रधानाचार्य डा. संतोष देव पांडेय ने स्वच्छता के फायदे
बताए। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेल समेत तमाम टीचर मौजूद
रहे।
उधर, राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने पखरौली गांव में
स्वच्छता रैली निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. रविकरण सिंह ने बच्चों से कहा कि
घर की सफाई के अलावा आसपास का परिवेश भी स्वच्छ रखना होगा।
पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करना जरूरी है। इस अवसर पर टीचर अरविंद कुमार, परिचारक सुशील कुमार आदि शामिल रहे।