फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर भागे पति को ढूंढ निकाला

Sun, 31 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
तिंदवारी आई संजो देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेंदाघाट। पड़ोसी से प्रेमी बने और फिर पति-पत्नी हो गए लेकिन छह वर्ष बाद प्रेम की डोर टूट गई। पति अपनी पत्नी और 11 माह की मासूम पुत्री को एक हफ्ते पहले झांसा देकर इंदौर (मध्य प्रदेश) से लापता हो गया। पति की बेवफाई और तंगहाली से परेशान पत्नी ने बच्ची समेत आत्महत्या की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों ने उसे संभाल लिया। पड़ोसी की मदद से वह पति की तलाश में यहां आ गई है। फिलहाल पति तो नहीं मिला है अलबत्ता पति का घर मिल गया है। पुलिस के जरिये हुई तलाश के बाद प्रेमी के घर वालों ने प्रेमिका पत्नी को बहू के रूप में स्वीकार लिया है।
विज्ञापन


बेंदा गांव का पंकज सिंह इंदौर में धागा कंपनी में काम करता था। वहीं संजू नाम की युवती भी काम करती थी। दोनों अलग-अलग किराए के मकान में एक ही मोहल्ले में रहते थे। कंपनी और पड़ोस एक होने से दोनों के बीच प्रेम पनप गया। बकौल संजू दोनों ने मंदिर में वहीं शादी कर ली और दंपति के रूप में रहने लगे। संजू का कहना है कि पंकज के बहन-बहनोई भी वहां आए और दोनों को आशीर्वाद दे गए। सगा भाई और परिवार के अन्य लोग भी इंदौर आकर उन्हें दंपति के रूप में देख गए थे। संजू के मुताबिक 20 जुलाई को पंकज यह कहकर घर से निकला कि पगार लेने कंपनी जा रहा है।

इसके बाद नहीं लौटा। इस बीच वहां मकान मालिक ने किराये का और दुकानदारों ने राशन-पानी की उधारी अदा करने का संजू पर दबाव शुरू कर दिया। संजू के साथ आए पड़ोसी विक्की यादव ने बताया कि परेशान संजू बच्ची समेत आत्महत्या को जा रही थी। तभी पड़ोसियों ने उसे समझाया और चंदा करके उधारी के 28 हजार रुपये अदा किए। पंकज की तलाश में शुक्रवार (29 जुलाई) को संजू पड़ोसी विक्की के साथ बांदा आ गई। उसे पंकज का असली गांव नहीं मालूम था। तिंदवारी क्षेत्र के लोहारी, भुजरख और धौसड़ आदि गांवों में तलाशा। रविवार को संजू और विक्की तिंदवारी थाने पहुंच गए। यहां काफी खोज के बाद पता चला कि पंकज सिंह खगइया ताला (बेंदा) का रहने वाला है। इसी बीच पंकज के चचेरे भतीजे ने पुलिस चौकी में आकर संजू को ‘चाची’ कहकर पहचान भी लिया। पंकज के पिता जयराज सिंह पहले तो संजू को घर ले जाने के लिए राजी नहीं हुए लेकिन पुलिस और गांव वालों के समझाने पर संजू को बहू के रूप में घर लिवा ले गए। भरोसा दिलाया कि जब तक उसका पति पंकज घर नहीं आता वह उसकी पूरी परवरिश करेंगे। पुलिस ने संजू को अपने वाहन से ससम्मान जयराज सिंह के घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें