फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जेवर गिरवी रखने पर पति ने पत्नी को पीटा, पत्नी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवी रखे जेवर छुड़ाने के लिए महिला ने कहा तो पति नाराज हो गया। उसने पत्नी को पीट दिया। इससे आहत पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी लवकेश ने बताया कि साले भइया राम की पत्नी सरस्वती उर्फ सरवन (20) ने गुरुवार की रात कमरे में छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। बताया कि साल भर पहले जून में शादी हुई थी। सरस्वती का मायका पैगंबरपुर है। पति मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले भइयाराम ने बाहर कमाने जाने के लिए पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे।
विज्ञापन

भइयाराम कमाकर लौटा तो पत्नी ने जेवर छुड़वाने की बात कही। इसी विवाद में पति ने सरस्वती को पीट दिया। आहत होकर सरस्वती ने जान दे दी। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें