फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दहेज हत्या में आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति राजेंद्र मौर्य और ससुर लालमन मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के नांदी गांव निवासी बरमदीन मौर्य ने दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रत्ना देवी की शादी 22 फरवरी 2023 को खटौरा गांव निवासी राजेंद्र मौर्य से हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन पांच लाख रुपये दहेज के लिए रत्ना को प्रताड़ित करने लगे। 16 दिसंबर को रत्ना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें