फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अभद्रता और बदचलनी के आरोप से आहत किशोरी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बकरी चराने गई किशोरी के साथ गांव के दो लड़कों ने अभद्रता की और बदचलनी का आरोप लगा दिया। इससे आहत किशोरी ने घर में जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन




नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 15 वर्षीय बेटी शनिवार को सुबह बकरी चराने खेत में गई थी। उसके साथ पड़ोस की हमउम्र सहेली भी थी। खेत में गांव के दो लड़कों ने उनके साथ अभद्रता की। बदचलनी का आरोप लगाया। बेटी ने विरोध जताते हुए कहा कि वह बदचलन नहीं है। बदचलन उसकी सहेली है, यह बात उन लड़कों ने फोन में रिकाॅर्ड कर ली। बेटी की सहेली के घर में वह रिकॉर्डिंग सुना दी। इससे सहेली के परिजनों ने बेटी को खूब खरी खोटी सुनाई। उसकी मां को भी बुला लिया।
विज्ञापन


पड़ोसी के घर से मां-बेटी घर आ गईं। घर में उसकी बेटी ने जहर खा लिया। जहर खाने से हालत बिगड़ी देखकर परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान शनिवार की शाम दम तोड़ दिया। मां ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ी थी। पिता केरल में मजदूरी करते हैं। नरैनी कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। मां जो भी आरोप लगा रही हैं, उसकी जांच कराई जाएगी। हालांकि किशोरी ने घर में जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें