फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां की डांट से आहत छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बड़ी बहन से कापी-किताब को लेकर हुए झगड़े में मां ने दोनों को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर इंटर के छात्र ने कमरे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद मां छत में गेहूं फैलाकर उतरी तो उसने छात्र को फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला निवासी सुधांशु सिंह (15) घर पर था। सोमवार को सुबह 11 बजे करीब उसका बड़ी बहन बिट्टी से कापी-किताब और घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया। इस पर मां विद्या ने दोनों को डांट दिया और छत पर गेहूं फैलाने चली गईं। इस बीच सुधांशु ने कमरे के अंदर रस्सी से पंखे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद मां छत से उतरी तो उसने सुधांशु को फंदे से लटका देखा।
परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सुधांशु को मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई हिमांशु ने बताया कि सुधांशु जीआईसी में इंटर का छात्र था। दो भाई व एक बहन में छोटा था। पिता नत्थू सिंह रेलवे स्टेशन पर कैंटीन चलाते हैं। भाई ने बताया कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें