बांदा। मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने खेत में लगे बेरी के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव निवासी कन्हैया (14) ने सोमवार की दोपहर खेत में लगे बेरी के पेड़ी से गमछे से फंदा लगा लिया। पिता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि वह पत्नी व कन्हैया के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी कामकाज को लेकर कन्हैया की मां ने उसे डांट दिया। इस बीच वह खाना खाने घर चले गए। लौटकर खेत आए तो वह फंदा लगाए मिला। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि मां के डांटने पर फंदा लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।