फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां की डांट से आहत युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बदौसा के दुबरिया गांव के लल्लू का पुरवा निवासी शिवानी यादव (18) ने रविवार की शाम खेत में लगे नीम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी से फंदा लगा लिया। आसपास खेत में काम रहे पड़ोसियों ने देखा तो उसकी मां को बताया। पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

मां गुड़िया ने बताया कि शिवानी तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। रविवार को खेत में गेहूं की मेड़ाई कराने के लिए वह साथ गई थी। वहां कामकाज को लेकर डांट दिया था। इसी से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पिता मोतीलाल यादव पूना में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें जानकारी दी गई है। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता सके हैं। मां के डांटने की बात सामने आई है। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें