फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याभियुक्त बंदी की जेल में संदिग्ध मौत

Sun, 28 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोप में जेल काट रहे बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में मौत हो गई। परिजनों ने ठंड से मौत होने और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी अवधेश (48) पुत्र जयपाल फरवरी माह से जेल में था। उस पर पड़ोसी देवीदीन की हत्या का आरोप है।

रविवार को सुबह जेल कर्मियों ने उसे बेहोश हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत से जेल, पुलिस और प्रशासन में हड़कंप है। उधर, सूचना पर अस्पताल आए मृतक बंदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।

ठंड से मौत होने की बात कह कर कार्रवाई की मांग की। मृतक के पुत्र लवकुश ने बताया कि उसके पिता जेल जाने के बाद ही बीमार हुए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि बंदी अवधेश हृदय रोगी था। 20 दिसंबर को उसे दौरा पड़ा था।
विज्ञापन


कानपुर के एक अस्पताल में इलाज होने के बाद 25 दिसंबर को वापस जेल आया था। उसकी दवाएं चल रही थीं। ठंड से मौत का आरोप गलत है। सभी बंदियों को पर्याप्त ओढ़ने व बिछाने को कंबल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें