फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आग में से तीन घरों की गृहस्थी स्वाहा

Sat, 17 Jun 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आग से प्रधान समेत तीन घरों की गृहस्थी जल कर खाक हो गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौंसड़ गांव निवासी महेंद्र माली के घर के बाहर बिजली का बोर्ड लगा था। बोर्ड के पास ही सूखी घास रखी थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े साथ बजे बोर्ड में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी घास पर जा गिरी। इससे आग लग गई। महेंद्र के घर को आग ने चपेट में ले लिया। इसके बाद भाई सुरेश, रतना और जानकी के मकान को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद प्रधान चून्नू खां के घर और मवेशियों के बाड़ा को भी आग ने चपेट में ले लिया। पीड़ितों ने आग से गृहस्थी का सामान, नकदी और गहने समेत लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। थाना प्रभारी कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें