फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मेले, खेलकूद में मेजबान बांदा अव्वल

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकती छात्रा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को विज्ञान मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता का संकुल स्तरीय आयोजन हुआ। शुरुआत प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेयी और कर्वी से आए धर्मेंद्र बाजपेयी, श्यामकांता ने सरस्वती पूजा कर की।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में रमन सिंह (चरखारी), रंजना राज (बांदा) व ज्ञानेंद्र पाल (बांदा) अव्वल रहे। गोला फेंक में बांदा के शशि शेखर, आशीष, पूनम व रंजना ने बाजी मारी। लंबी कूद में अल्तमश रजा (कैंपस बांदा), जितेंद्र (बांदा), पूनम आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रतियोगिता में विज्ञान प्रश्न मंच मोहित कुमार साहू, अक्षित अग्रहरि (कर्वी), आयुष्मान सिंह गौतम (बांदा) आदि को प्रथम स्थान मिला। वैदिक गणित प्रश्न मंच में शांतनु शिवहरे, भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक में दीपा पटेल व जीव विज्ञान प्रयोगात्मक में स्नेहा शिवहरे अव्वल रहीं।
मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार गुप्ता व विष्णु द्विवेदी ने बताया कि विज्ञान प्रश्न मंच तरुण वर्ग एवं किशोर वर्ग विनीत, सुनीति व कंचन और विज्ञान प्रयोगात्मक अमित शर्मा, रवि तिवारी, रामभरत तथा विज्ञान पत्र वाचन मनोज अग्रवाल एवं महादेव की देखरेख में हुआ। महेंद्र सिंह (चरखारी), घनश्याम, अमरनाथ, सुरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, आशीष, विज्ञान प्रभारी मनोज तिवारी, खेलकूद प्रमुख जयकरण सिंह आदि ने भी व्यवस्थाएं संभाली। संचालन अजय कुमार अवस्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें