फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने बारह को और गिरफ्त में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना मरीजों का कुनबा बढ़ने का सिलसिला जारी है। रोजाना लगातार मिल रहे नए मरीजों की श्रृंखला में शनिवार को 12 और संक्रमित मिले। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3729 पहुंच गया। इनमें 3628 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 58 सक्रिय मरीज आइसोलेशन में हैं। अब तक कुल 43 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को आई नमूनों की जांच में दो महिलाएं, एक किशोरी और दो किशोर भी शामिल हैं। मर्दन नाका फूटाकुआं में 62 वर्षीय वृद्ध, स्वराज कालोनी गली 9 में 52 वर्षीय महिला व 30 वर्षीय युवक तथा 17 वर्षीय किशोर, जरैली कोठी मजार के पास 69 वर्षीय वृद्ध, इंदिरा नगर एमआईजी में 38 वर्षीय पुरुष, बलखंडी नाका में 35 वर्षीय युवक, स्वराज कालोनी में 22 वर्षीय युवक और रेलवे स्टेशन में 11 वर्षीय किशोर और 13 वर्षीय किशोरी व 36 वर्षीय महिला संक्रमित मिले। मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में 10 संक्रमित मरीज भर्ती हैं।
उधर, सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने कहा कि पिछले मार्च माह से कोरोना संक्रमण ने फिर तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। बांदा भी अछूता नहीं है। यहां रोजाना नए मरीज मिल रहे हैं। डीएम आनंद कुमार सिंह ने इस पर नजर रखने के लिए 220 निगरानी समितियां गठित की हैं। बाहर से आने वालों की जांच की जा रही है। गैर राज्यों से आने वालों को एक हफ्ते क्वारंटीन किया जाएगा। सीएमओ ने पॉजिटिव मरीजों से घर पर रहने और सार्वजनिक स्थलों पर न जाने को कहा है। आम नागरिकों से मास्क का प्रयोग और साबुन से नियमित हाथ धोने को कहा है।
विज्ञापन

---------------
फोन पर बताएं पालिका को समस्या
बांदा। कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने नगर के बाशिंदों को अपनी समस्याएं घर बैठे ही परिषद में दर्ज कराने की सुविधा दी है। ईओ ने बताया कि सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश, नाली सफाई इत्यादि समस्याओं पर शहर के लोग परिषद के फोन नंबर-05192-297790 या 9453348584 में सूचना दर्ज करा सकते हैं, ताकि उन्हें पालिका कार्यालय न आना पड़े। घर बैठे ही उनकी समस्या का निदान होगा।
-------------
प्रबंधक ने सीएम को लिखा पत्र
तिंदवारी (बांदा)। नरैनी रोड स्थित संत विवेकानंद विद्या मंदिर प्रबंधक अनिल मिश्रा ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि कोरोना के कारण विद्यालय 13 माह से अधिक समय से बंद चल रहे हैं। अधिकांश स्कूल किराये के भवन में संचालित हैं। भवन मालिक भुगतान का दबाव बना रहे हैं। शिक्षक, कर्मचारी व विद्युत बिल सहित अन्य खर्च भुगतान 14 महीने से ज्यादा का बकाया पड़ा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें