फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्ष भिड़े, पिता-पुत्र सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों से पिता-पुत्र सहित चार लोग लहूलुहान हो गए। आरोप है कि चाकू और ब्लेड से हमला किया गया। शहर के झंडा चौराहा में बुधवार को दोपहर डीजे पर सूरज वाल्मीकि (20) और उसका भाई मोहित (22) डांस कर रहे थे। पड़ोसी विशाल गहरवार (20) ने डीजे की ध्वनि कम करने को कहा।
विज्ञापन

इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। चाकू और लोहे की सरिया से एक-दूसरे पर हमला किया। बचाने में विशाल का पिता सोना बाबू (50) भी घायल हो गया। घायल सुरेश का कहना है कि पड़ोसी पिता-पुत्र ने सरिया से हमला किया। विशाल ने चाकू से वार करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इंसपेक्टर जयश्याम शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें