फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। लगातार दो दिन से बुखार से पीड़ित 56 वर्षीय अधेड़ की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की गई। डॉक्टर मरीज को दिन में दो बार दूर से ही देखते हैं। स्टाफ का भी रवैया मरीजों के प्रति सही नहीं रहता। इसी के चलते मौत हुई है। शिवपुरी (अतर्रा) के किशनचंद्र गुप्ता (56) को दो दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

दिन प्रतिदिन तबीयत बिगड़ने पर 21 अप्रैल को उनकी पत्नी ममता गुप्ता ने किशनचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्र राहुल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें इलाज तो दूर बेड नहीं मिला। सही समय पर इलाज न मिलने पर 23 अप्रैल को दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर संवेदनहीनता बरतने का आरोप लगाया है। (संवाद)
----------------
कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
खप्टिहा कलां। पैलानी क्षेत्र के ककनारे बाबा के पास सोमवार को सुबह बांदा से जा रहे बाइक सवार दो लोगों को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। पैलानी गांव के राहुल और उसका साथी सोमवार को सुबह बांदा से बाइक में सवार होकर जा रहे थे। ककनारे बाबा के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को जसपुरा सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पैलानी एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
फोटो परिचय-7 : खुले नाले में गिरे बाइक सवार को निकालते लोग।
खुले नालों पर गिरकर घायल हो रहे राहगीर
अतर्रा। कस्बे में खुले नालों से हादसे बढ़ रहे हैं। सोमवार को घर से सब्जी लेने जा रहा युवक रामलीला मैदान रोड पर खुले नाले में अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे नाले से निकाल कर जान बचाई। रामलीला रोड के राजेश कुशवाहा, राजेंद्र, जितेंद्र कुमार, विवेक, योगेश, सुहावन, राघवेंद्र आदि ने पालिका की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पिछले करीब डेढ़ साल से कस्बे में कई जगहों पर नाले खुले पड़े हुए हैं, जिससे आए दिन पैदल और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। मोहल्ले के सभासद व अन्य लोगों ने कई बार नाले को ढकने के लिए पालिका ईओ से कई बार कहा गया, लेकिन खुले नालों को ढका नहीं गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें