होम्योपैथिक दवा बांटती चिकित्सक व ओमर वैश्य महासभा की महिलाएं।
- फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए होम्योपैथी दवा का मुफ्त वितरण किया जा रहा है। शनिवार को स्टेशन रोड स्थित बैटरी शॉप में स्टॉल लगाकर इसका वितरण किया गया।
जिला अस्पताल की होम्योपैथी डॉ. ऊषा वर्मा सहित ओमर-ऊमर वैश्य महासभा की पूर्व अध्यक्ष संतोष गुप्ता, आंचलिक मंत्री मीरा ओमर, शिवा ओमर, निहारिका ओमर आदि उपस्थित रहीं। संतोष गुप्ता ने बताया कि रोजाना सुबह नाश्ते के पहले 8 गोली और खाना खाने के पहले 8 गोली लगातार चार दिन खाना है।