फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग खेलने से मना किया तो छात्रा फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में हाईस्कूल की छात्रा और महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के परिजनों का कहना है कि होली खेलने से रोकने और पढ़ाई करने को कहने पर जान दे दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय नगर में बृजेश कुमार की पुत्री सृष्टी (16) ने मंगलवार को शाम घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव वापस घर ले गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी धनंजय सिंह किशोरी के घर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि सृष्टि रंग खेल रही थी। उसे मना किया और परीक्षा की तैयारी करने को कहा गया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी।
कोतवाली इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दूसरी घटना में शहर के आवास विकास में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मी चंदन सिंह की पत्नी उर्मिला (55) ने मंगलवार को सुबह घर में साड़ी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें