फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लूट के विरोध पर होमगार्ड की मां को पीटा, मौत

Sat, 19 Sep 2026 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-12- मृतका किशोरी। फाइल फोटो
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। रास्ता पूछने के बहाने नकाबपोश बदमाश ने होमगार्ड की बुजुर्ग मां को गला दबाकर खेत में पटक दिया और नाक में पहने सोने के फूल (नथनी) निकालकर भाग गया।
विज्ञापन

परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी होमगार्ड विजयपाल यादव ने बताया कि मां किशोरी यादव (70) शुक्रवार देर शाम घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के पास खाद डालने के बाद फसल देखने गई थीं। इसी दौरान काले कपड़े से मुंह ढके व्यक्ति ने रास्ता पूछा। वृद्धा ने उसे उसी रास्ते से जाने की बात कही जिधर से वह आया था।
आरोप है कि इस दौरान बदमाश ने वृद्धा को पकड़ लिया और गला दबाने लगा। नाक से सोने के फूल छीनने का विरोध करने पर मां को खेत में पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। इससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद बदमाश सोने के फूल निकालकर भाग गया।
विज्ञापन

खेत में खाद डालने पहुंचे पड़ोसी प्रेम यादव ने परिजन को सूचना दी और वृद्धा को घर पहुंचाया। होश में आने पर परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पति रामकृपाल की मौत हो चुकी है। पुत्र विजयपाल कमिश्नर आवास में होमगार्ड के पद पर तैनात है।
इंस्पेक्टर अतर्रा राकेश तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर दो घंटे से अधिक समय तक जांच की गई लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
-
बहू व पौत्र-पौत्री के साथ रहती थी वृद्धा
अतर्रा। खम्हौरा निवासी किशोरी यादव पति की मौत के बाद विधवा बहू सरोज और पौत्र-पौत्री के साथ रहती थीं। होमगार्ड विजयपाल यादव ने बताया कि पिता रामकृपाल ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी पियरिया से विजयपाल का जन्म हुआ था। पियरिया की मौत के बाद रामकृपाल ने किशोरी से शादी की थी।
किशोरी से एक पुत्र दिनेश और पुत्री देववती हुई थीं। दिनेश की करीब 10 साल पहले और देववती की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। दिनेश की पत्नी सरोज और उनके पुत्र रामकेश व पुत्री सावित्री के साथ किशोरी रहती थीं। उनके पास करीब एक बीघा खेती थी। घटना के बाद बहू सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)

चोटों के कारण हुई वृद्धा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी किशोरी यादव (70) के शव का डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के कारण मौत की बात सामने आई है। वहीं गले पर भी निशान थे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला के पुत्र होमगार्ड विजय पाल की तहरीर पर अज्ञात में गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें