फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एचआईवी पॉजिटिव महिला ने बेटी को दिया जन्म

Tue, 23 Sep 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अटपटे सवाल और प्राइवेट लैब में जांच तथा बाजार से उपकरणों को महंगी किट खरीद कर लाने जैसी शर्तें बताकर एचआईवी पॉजिटिव महिला का मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने से इन्कार कर दिया गया। मामले में एक महिला समाजसेवी के हस्तक्षेप के बाद मजदूर महिला को भर्ती कर उसका सामान्य प्रसव कराया गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

बांदा निवासी एचआईवी पाॅजिटिव गर्भवती प्रसव के लिए बुधवार को रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल काॅलेज में अपने पति के साथ पहुंची। वहां उसे भर्ती करने में टालमटोल करते हुए टरका दिया गया। पिछले माह ही महिला की सरकारी अस्पताल में जांच हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर आगरा पाॅजिटिव पापुलर वेलफेयर सोसाइटी कार्यकर्ता और एसडी सेवा संस्थान की सचिव प्रीति साहू मेडिकल काॅलेज पहुंचीं।
उन्होंने एचआईवी एक्ट-2017 के दिशा-निर्देश डॉक्टरों को दिखाए। इसके बाद प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य डाॅ. कौशिक के हस्तक्षेप पर महिला को भर्ती कर सामान्य प्रसव कराया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रसव या अन्य इलाज में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें