फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब पीने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पत्थर से चेहरा कूंचकर हत्या

Mon, 03 Aug 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू का पत्थर से चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर आरोपी माैके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव अमलीकौर निवासी गुड्डू (45) पिछले कई माह से चिल्ला रोड स्थित मौरंग डंप में काम करता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मटौंध थाना स्थित गांव दुरेड़ी में आया था। यहां एक निर्माणाधीन मकान के पास बैठकर तीनों ने शराब पी। इस दौरान उसका दोनों साथियों से झगड़ा हो गया। झगड़े में आरोपियों ने उसके चेहरे पर पत्थर मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह व पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस ने गुड्डू का शव बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि मृतक गुड्डू तिंदवारी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। उसके ऊपर वर्ष 2007 में हत्या का मामला भी दर्ज है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें