हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर झोंका फायर
तिंदवारी (बांदा)। थाना क्षेत्र के मजरा लंकापुरी (जौहरपुर) में शनिवार की देर शाम झगड़े की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस पर गांव के दबंग ने बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अजय भदौरिया की उपस्थिति में पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है। बताया कि आरोपी शराब पीकर हंगामा कर रहा था। तिंदवारी थाने में उस पर कई केस दर्ज हैं।