ांदा-टांडा हाईवे में जाम लगाए ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : BANDA
बेंदा घाट। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर बेंदा घाट चौराहे के पास बाइक की टक्कर से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार को दोपहर की है।
बृजमोहन (55) पुत्र रामकृपाल भुजवा घर से अपनी दुकान जा रहा था। इसी बीच फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी वहीं मौत हो गई। दरवाजे पर खड़ी बृजमोहन की पत्नी गीता देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और बाइक चालक रिक्कू पुत्र राकेश निषाद (समगरा, मरका) को पकड़ लिया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। इस बीच हाईवे पर आवागमन ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
परिजन और ग्रामीण सड़क अवरुद्ध किए हुए थे। बमुश्किल उन्हें समझाकर जाम खत्म कराया गया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पास बीहड़ में चार बीघा जमीन है। फल व सब्जी बेचकर परिवार पाल रहा था।