फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जलभराव, फसल क्षति मुआवजे की सर्वाधिक शिकायतें

Sat, 05 Sep 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जलभराव, फसल और मकान क्षति के मुआवजे से जुड़ी सर्वाधिक शिकायतें रहीं। रास्ते पर कब्जा, टूटी सड़क, पेयजल आपूर्ति और सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें भी आईं।
विज्ञापन

नरैनी में डिएम अमित आसेरी से ग्रामीणों ने पुराने रास्ते पर निर्माण में बाधा की शिकायत की। जमीन पर कब्जे और हर घर नल योजना के तहत पानी न मिलने की समस्या भी उठाई गई। पैलानी में किसानों ने फसल और मकान क्षति का मुआवजा मांगा।
बबेरू में सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने जलभराव, टूटी सड़क और पेयजल से संबंधित शिकायतें सुनीं। तीनों तहसीलों में 180 शिकायतें दर्ज हुएं। इनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

नरैनी, पैलानी व बबेरू में भी शिकायतों की फेहरिस्त
नरैनी में शिवकुमारी ने 50 साल पुराने रास्ते पर निर्माण में बाधा की शिकायत की। मुरादपुर की नीलम ने आवंटित आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। सराय जदीद के सगीर ने हर घर नल योजना के तहत पानी न मिलने की बात कही। पैलानी में भाकियू टिकैत ने बारिश से खराब खरीफ फसल और क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे की मांग की। बबेरू में भाकियू ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा मांगा, साथ ही नहर पटरी मरम्मत की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें