फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से 40 घरों के उपकरण जले

Sat, 14 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतर्रा। बिजली विभाग की लापरवाही से घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। कुछ ही पलों में 40 घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। लोग घबराकर घर से भागे। विरोध में उपभोक्ताओं ने नरैनी-अतर्रा रोड जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन


नरैनी रोड पर स्थित समदरियन का पुरवा (सिविल लाइन) मोहल्ला में शनिवार को करीब तीन बजे अचानक बिजली के बोर्ड और उपकरण धू-धूकर जलने गए। यह नजारा देख लोगों में हड़कंप मच गई। देखते ही देखते लाखों के उपकरण कूलर, पंखे, टीवी, आरओ मशीन, कंप्यूटर, वाशिंग मशीन, ट्यूबलाइट व बल्ब फुंक गए।

सूचना पर लाइनमैन ने आपूर्ति बंद कराई। बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से घरों में हाईवोल्ट करंट दौड़ा है। भुक्तभोगी जय देवी गिरी, रमेश साहू, मनोज द्विवेदी, कृष्णकांत दीक्षित, घनश्याम सोनकर, तीरथ जोशी, भारतीय, देशराज, भइया, समदरिया, रविकरण तिवारी आदि ने बिजली विभाग की लापरवाही के विरोध में नरैनी-अतर्रा रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। थानाथ्यक्ष राकेश पांडेय ने जाम लगाए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसडीएम से बात कराई और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें