बांदा। प्राइवेट बस की चपेट में आकर हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। चालक भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव का मोहनचंद्र (17) पुत्र विक्रम शुक्रवार की शाम प्राइवेट बस में तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोशाला गांव गया था।
गांव के समीप बस से उतरते समय बस की टक्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे साथी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों उसे कानपुर रेफर कर दिया।
कानपुर ले जाते समय उसकी बिंदकी के पास मौत हो गई। बड़े भाई राहुल ने बताया कि मोहनचंद्र आवास विकास स्थित स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। 18 फरवरी से उसकी बोर्ड परीक्षा थी। बिजली खेड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रहा था। संवाद