फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हाईस्कूल की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हाईस्कूल की छात्रा ने घर में फंदा लगा लिया। परिजन वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के शिवरतन का पुरवा निवासी प्राची (15) ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे कमरे का दरवाजा बंद कर छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय मां सावित्री व पिता रामप्रसाद घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर दूसरा मकान बनवा रहे थे।
घर में मृतका की दादी रामादेवी थीं। काफी देर तक जब उसकी आहट नहीं मिली तो दादी ने तलाश करना शुरू किया। इस बीच मृतका की चचेरी बहन किरन वहां आई और कमरे के पीछे के रास्ते से अंदर जाकर देखा तो प्राची का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता रामप्रसाद ने बताया कि रोशनी शिवरानी पब्लिक स्कूल सिंहपुर में 10 वीं की छात्रा थी। दो भाइयों में एकलौती थी। घटना के संबंध में बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बाद में राजी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें