फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 14 क्रशर पर लगेंगे हाई रेजोल्यूशन कैमरे

Tue, 18 Aug 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को टास्क फोर्स की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें डीएम अमित आसेरी ने जिले में संचालित 14 क्रशरों के प्रवेश और बाहरी प्वाइंट पर एक से दो हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इन कैमरों की लाइव रिकॉर्डिंग खनन विभाग कार्यालय स्तर से भी देखी जा सकेगी।
बालू-मौरंग खनन पट्टों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने 17 परियोजनाओं की आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसे जिला खनिज फाउंडेशन न्यास समिति की बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। वहीं बालू-मौरंग की सफाई में भूजल का इस्तेमाल करने के लिए भूगर्भ जल विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में जिले में 14 भंडारण लाइसेंस स्वीकृत हैं, जबकि पूर्व में 23 लाइसेंस थे। संचालित सभी भंडारण स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

गिट्टी-पत्थर के खनन पट्टों में इस्तेमाल होने वाले बारूद की खरीद के स्थान का संयुक्त टीम से निरीक्षण कराने और 10 कार्यदिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कम पकड़े गए 202 वाहनों के बैकलॉग को दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए टास्क फोर्स के सदस्यों को लक्ष्य निर्धारित कर भेजने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें