बांदा। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े प्रकरण में विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन आईटी एक्ट के मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी।
सीबीआई ने मुकदमे में 12 गवाहों को शामिल किया है। इन गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय में चल रही है।
सीबीआई की जांच में नाबालिगों के यौन शोषण के मामले में सजायाफ्ता निलंबित जेई रामभवन और दिल्ली निवासी इंजीनियर मो. आकिफ के खिलाफ आईटी एक्ट और संगठित साजिश के आरोप सामने आए थे। दोनों के खिलाफ 31 अक्तूबर 2020 को दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मामले में वर्ष 2021 में न्यायालय ने आरोप तय किए थे। पिछली तारीख पर सीबीआई की ओर से विशेष लोक अभियोजक धारा सिंह मीना और पैरोकार विजय सिंह मीना ने अनुसंधान सहायक, दिल्ली महिला आयोग के कर्मी सौरभ सिंह और टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के सौरभ अग्रवाल के बयान दर्ज कराए थे।