बांदा। बच्चों के साथ 33 नाबालिगों के यौन शोषण मामले में फांसी की सजा पाए चित्रकूट के सिंचाई विभाग के जेई रामभवन और उनकी पत्नी की हाईकोर्ट में दायर अपील याचिका स्वीकार कर ली गई है। स्थानीय न्यायालय की ओर से 20 फरवरी को दी गई फांसी की सजा के विरुद्ध जेई के बड़े भाई राजा भैया ने दोस्त नवीन के साथ 24 फरवरी को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद ने बताया कि यह याचिका 17 मार्च को स्वीकार हुई थी। इस मामले की सुनवाई 22 अप्रैल को निर्धारित की गई है। (संवाद)