फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बालकों के यौन उत्पीड़न के चर्चित आरोपी अवर अभियंता (निलंबित) रामभवन सोमवार (14 दिसंबर) को एक बार फिर अदालत के सामने होगा। उसके अधिवक्ता और सीबीआई अधिकारी भी अदालत में नजर आएंगे। जिला जेल में निरुद्ध रामभवन की न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को खत्म हो रही है।
विज्ञापन

सीबीआई ने 74 रिमांड कस्टडी पर लेने के बाद आरोपी रामभवन को 29 नवंबर को जेल में वापस दाखिल कर दिया था। साथ ही अदालत से उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी दी थी। इस मामले की सुनवाई कर रहे पंचम अपर न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद ने पहली दिसंबर को सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए न्यायिक हिरासत 14 दिसंबर तक बढ़ा दी थी।
सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष केस डायरी और अब तक जुटाए सुबूत आदि भी पेश किए थे। सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि का अंतिम दिन है। इसलिए कोर्ट में फिर सुनवाई होगी। आरोपी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए या सीधे अदालत में बुलाया जा सकता है। हालांकि ज्यादा संभावनाएं ऑनलाइन पेशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें