फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पांच गांवों में बनाए जाएंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

Fri, 13 Nov 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं आरोग्य केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर 41.19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला पंचायत की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ब्लॉक नरैनी की ग्राम पंचायत बहादुरपुर कालिंजर और बिल्हरका, ब्लॉक बिसंडा की सिंहपुर, ब्लॉक बड़ोखर खुर्द की त्रिवेनी तथा विकास खंड कमासिन की ग्राम पंचायत बछौंधा सानी में यह केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन उपकेंद्रों के शुरू होने से ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के उपचार, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, बच्चों के टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गांव के नजदीक मिल सकेगा।
रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। इससे छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें