फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, वृद्धा की मौत

Fri, 24 Apr 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बबेरू। मरका रोड पर स्थित वन विभाग के पास बृहस्पतिवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरका थानाक्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी दीपू, परिवार की सदस्य रामप्यारी (65) और कमलेश के साथ बाइक में अपने गांव से बबेरू जा रहे थे। इसी दौरान वन विभाग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर थानाक्षेत्र के शारदा नगरनिवासी श्याम मूरत और राम सिंह सवार थे। बाइकों की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार पांचों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां रामप्यारी की मौत हो गई। वहीं दीपू, श्याममूरत, राम सिंह को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें