नारियल खरीदने के लिए देवी भक्तों का इंतजार करती महिला दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। तीज-त्योहार पर उल्लास से भरपूर नजर आने वाले शहर में नवरात्र फीका नजर आ रहा है। भक्तों में देवी मां के प्रति गजब की आस्था है, लेकिन सूखा उनकी आस्था पर भारी दिख रहा है। कर्ज लेकर पूजन सामग्री की दुकानें सजाने वाले परेशान हैं। मुनाफा तो दूर लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। मजबूरन 18 रुपये का नारियल 14 रुपये में बेच रहे हैं।
फुटकर नारियल विक्रेता जगदीश कुमार साहू ने बताया कि 30 हजार रुपये कर्ज लेकर नारियल और अन्य पूजन सामग्री की दुकान लगाई। नवरात्र के पहले दिन खूब नारियल बिकता था, लेकिन इस वर्ष सिर्फ 80 नारियल ही बिका है।
बिक्री कम देख मजबूरन नारियल के दाम कम करने पड़े। 17 रुपये की जगह पर 14 रुपये में नारियल बेच रहे हैं। उधर, काली देवी मंदिर, बेंदा में बाहर प्रसाद की दुकान लगाए सुमिरा यादव ने बताया कि नवरात्रि की तैयारी में 35 हजार रुपये कर्ज लिया है। पिछले वर्ष 20 हजार रुपये आमदनी हुई थी। अबकी लागत निकलना मुश्किल है।