बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। हैदराबाद विश्वविद्यालय
में छात्र की मौत मामले में की जा रही राजनीति का विरोध किया।
पूर्व
जिला संयोजक संदीप द्विवेदी की अगुवाई में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने अशोक
लाट तिराहे पर पुतला फूंकते हुए कहा कि ओछी राजनीति बंद कर आमने-सामने का
मुकाबला करें।
कार्यकर्ताओं ने उन्हें कश्मीरी पंडितों की दशा याद
दिलाई। सह जिला संयोजक दिनेश यादव, नगर मंत्री अनिल प्रजापति, आशीष, शिवा,
शैलेश पटेल, बउवा यादव, रुद्र प्रताप, रवि, दादू इत्यादि शामिल रहे।