फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनशन

Tue, 05 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
चार महिलाओं पर दर्ज है गैर इरादतन हत्या का केस मृतका के परिवार पर सुलह करने का बना रहे दबाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। वृद्धा की गैर इरादतन हत्या में नामजद तीन महिला अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर मृतका के परिजन मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता स्मारक में बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

मामला गिरवां थाना क्षेत्र का है। मजरा इस्लामपुर निवासी यूसुफ अली ने बताया कि 19 जून को उसकी पत्नी इदिया की पीटकर हत्या कर दी गई थी।

गिरवां थाने मेें धारा 304 व 452 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज है। इनमेें आशिया पत्नी मुमताज अली, सफ्फो पत्नी महबूब अली, अनीसा पत्नी महबूब हुसैन और नसिरया पत्नी अब्दुल रहमान नामजद हैं। सभी इस्लामपुर मजरा की हैं।

यूसुफ ने आरोप लगाया कि पुलिस की अभियुक्तों से सांठगांठ हो गई है। उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही। आरोपी और उनके गुर्गे उसे और गवाहोें को सुलह की धमकी दे रहे हैं। कहा है कि गिरवां पुलिस से न्याय की उम्मीद नहीं है। वह मुल्जिमों को बचा रही है। मांग की कि किसी ईमानदार पुलिस अधिकारी से जांच कराई जाए। विवेचना किसी और थाने की पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें