फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्खा के सुरीले भजनों पर झूमे श्रोता

Fri, 28 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भजन सुर संध्या में भजन पेश करते लखवीर सिंह लक्खा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 सम्मान समारोह व भजन संध्या में मशहूर गायक लखवीर सिंह लक्खा ने समां बांध दी। भजन की प्रस्तुति ने युवा श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देशभक्ति के गीत भी पेश किए। नवरात्र पर दुर्गा प्रतिमा पंडाल सजाने वालों और प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति ने बुधवार की रात जीआईसी ग्राउंड में भव्य समारोह किया। भजन गायक लक्खा ने गणेश वंदना से शुरूआत की। ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ सहित तमाम देवी गीत पेश किए। संगीत के साथ सुरों के मिलन पर इसका लुत्फ ले रहे हजारों दर्शक और श्रोता झूम उठे। जोश में होश खाने वाले युवाओं को पुलिस ने काबू में किया। इसके पूर्व नवरात्रि में बेहतरीन पंडाल साज-सज्जा, मूर्ति श्रृंगार, विसर्जन जुलूस व झांकी में पंडाल आयोजकों को सम्मानित किया गया।

समिति संरक्षक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश द्विवेदी को भजन गायक लक्खा, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, अध्यक्ष सत्तीदीन व महामंत्री अमित सेठ भोलू ने विशेष सम्मान दिया। उनके सिर पर चमकीली पगड़ी बांधकर त्रिशूल सौंपा गया। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, कांग्रेस नेता राजेश दीक्षित व प्रद्युम्न दुबे लालू, भाजपा नेता प्रभा गुप्ता, नरेंद्र सिंह नन्ना व पुष्कर द्विवेदी, व्यापारी नेता मनोज जैन, चारूचंद्र खरे, युवा व्यापारी नेता स्वदेश शिवहरे गोलू, निर्भय सिंह मोंटी, प्रभा गुप्ता आदि ने पंडाल आयोजकों को अलग-अलग पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


साथ ही मंच पर मौजूद अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता, एसडीएम प्रहलाद सिंह, ईओ वीके श्रीवास्तव और एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ डा.राकेश कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह, एसआई शेरे आलम, केके यादव आदि को भी सम्मानित किया गया। संचालन पंकज रावत व अभिषेक मिश्र ने किया। बांदा। भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा को समारोह के मंच पर बुंदेलखंड टूरिज्म ने सम्मानित किया। उन्हें स्मृति चिन्ह और बुंदेलखंड कनेक्ट पत्रिका भेंट की।

समिति अध्यक्ष श्यामजी निगम ने उन्हें बुंदेलखंड मेें पर्यटन के बारे में बताया। श्री लक्खा ने कहा कि बुंदेलखंड की पावन धरती पर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने की उनकी दिलीतमन्ना आज पूरी हुई। उन्होंने टूरिज्म के लोगों की सराहना की। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के प्रद्युम्न दुबे लालू, अध्यक्ष श्यामजी निगम, प्रबंधक संजय निगम अकेला, सलाहकार सचिन चतुर्वेदी, निखिल सक्सेना और अरुण निगम शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें