फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में फांसी लगाई, बांदा में मौत की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सीमावर्ती महोबा जनपद के पचपहरा गांव में प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बांदा जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के डाक्टर ने मृत्यु की पुष्टि की। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

पचपहरा गांव में अकेलचंद्र (21) ने मंगलवार को दोपहर घर के कमरे में मां की साड़ी से फांसी लगा ली। पड़ोस की बालिकाओं ने शव लटका देखा तो शोर मचाया। पड़ोसी दिलीप समेत तीन-चार लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और बांदा जिला अस्पताल ले आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी के मुताबिक, महोबा उनके गांव से लगभग 40 किमी दूर है। बांदा नजदीक होने पर वह लोग उसे यहां ले आए। घटना के वक्त मृतक की मां बकरी चराने गई थी। वह एकलौता और अविवाहित था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। कई वर्ष पूर्व पिता सेवालाल की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। अकेलचंद्र मजदूरी करके अपना और मां का ख्याल रख रहा था। बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें