फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज न चुका पाने पर किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की शादी में लिए साहूकारों से लिए कर्ज की अदायगी के तनाव में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मात्र चार बीघा जमीन में खेती और मजदूरी से परिवार चला रहा था। राजस्व विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम चार बजे जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव की है। यहां किसान ननकू ने घर के खपरैल में साफी बांधकर फांसी लगा ली। खेत से लौटी पत्नी गिरनाकली का शोर सुनकर पड़ोसी आ गए और किसान को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तबतक ननकू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक की पत्नी ने बताया कि इसी वर्ष अप्रैल में बेटी सोनी की शादी की है। इसके लिए रिश्तेदारों व साहूकारों से लगभग सवा लाख रुपये कर्ज लिया था। खेती में भी कोई दम न होने से इसकी अदायगी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

इसे लेकर पति (ननकू) काफी तनाव में थे। पत्नी के मुताबिक इसी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पैलानी एसडीएम को दी गई। उनके निर्देश पर राजस्व विभाग के कर्मियों ने मृतक के घर आकर जांच-पड़ताल की। नियमानुसार आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें