फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सिमौनीधाम भंडारे की सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। सिमौनी में सात दिवसीय मौनीबाबा मेला 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। स्वामी अवधूत आश्रम, मौनीबाबा धाम में शुक्रवार को श्रमदानी कार्यप्रभारियों ने बैठक की। तीन दिवसीय विशाल भंडारा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। श्रमदानियों को कड़ाही से लेकर सब्जी काटने तक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

सिमौनी में मौनी बाबा आश्रम में 15, 16, 17 दिसंबर को भंडारा होगा। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। स्वामी अवधूत जी महाराज के ब्रह्मलीन हो जाने के कारण उनके शोक संतृप्त श्रमदानी कार्यप्रभारी शिष्यों ने बैठक में विशाल भंडारा की जिम्मेदारियां बांटी। शिष्यों का मानना है कि अवधूत महाराज अदृश्य रूप में हम लोगों के बीच हैं, जो पूरे भंडारा अवधि तक सभी व्यवस्थाएं देखेंगे और हम सब को शक्ति देंगे। यह उनका भंडारा है, इसलिए वह स्वयं इसको देखेंगे।
श्रमदानी प्रभारी जसईपुर के रविप्रकाश सिंह संजय, भिडौरा प्रधान शिवनायक सिंह परिहार, भरखरी के बीके सिंह, टोलाकला प्रधान अनुज कुमार, महोबा के मनोज तिवारी, देवरथा के बाला महाराज, बबेरू के अरविंद कसौंधन तथा ममता त्रिपाठी को कड़ाही व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया। आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि अगली बैठक 12 दिसंबर को स्वामी अवधूत आश्रम में आयोजित होगी, जिसमें श्रमदानियों की तैयारियों की समीक्षा होगी। श्रमदानियों के ठहरने को आवास आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें