बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बा निवासी बाबू गुप्ता (40) मंगलवार को दोपहर बाद घर खाना खाने गया था। उसने अपने घर का दरवाजा खोला तो दरवाजे में उतरे करंट से वह चिपक गया। उसे बचाने में पत्नी रीता व बड़ा पुत्र अंकित भी करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने बाबू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस को जानकारी नहीं दी है। बाबू गुप्ता चार भाइयों में बड़ा था। परिवार से अलग पत्नी बच्चों के साथ रहता था। सड़क के किनारे पटरी में केले का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है। (संवाद)