फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, आटो पलटा, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कालका माता के दर्शन कराकर श्रद्धालुओं को लेकर गांव जा रहे ऑटो पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें सवार 10 लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी एक ही परिवार के मैयादीन (60), रामरति (55), पूजा (7), अंजू देवी (18), नत्थू (25), खुशबू (17), प्रीति देवी (17), सुनीता (40), रूकमणिया (58), निशा (25) मंगलवार को ऑटो किराये पर लेकर तिंदवारी क्षेत्र के बेंदा घाट में स्थित कालका माता के दर्शन कर वापस गांव जा रहे थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के पास पहुंचे तभी ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सड़क किनारे पलट गई। ग्रामीणों ने घायलों को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मैयादीन व अंजू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें