बांदा। इस वर्ष हज पर जा रहे आजमीन के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने तीसरी किस्त की रकम घोषित कर दी है। साथ ही हज का कुल खर्च भी जारी कर दिया है ।
हज ट्रेनर (हज कमेटी) हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि अलग-अलग उड़ान स्थलों के हिसाब से रकम निर्धारित की गई है। लखनऊ से जाने वालों का कुल खर्च 352550 रुपये है। इसमें दो किस्तों में 277300 रुपये जमा हो चुके हैं। अब तीसरी किस्त के 75250 रुपये और जमा करना है। कुर्बानी के लिए जिन्होंने अदाही का विकल्प चुना है उन्हें 17280 रुपये अतिरिक्त के साथ 92530 रुपये की तीसरी किस्त 31 तक जमा करना होगी। शिया आजमीन के लिए ज़ोह्फ़ा मीकात का 5520 और जमा करना होगा ।
इस धनराशि में स्मार्ट घड़ी की रकम जुड़ी हुई है। अन्य जानकारी के लिए 8299454824 पर कॉल की जा सकती है। हज ट्रेनर हाजी सुभान अली से भी संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है। संवाद