फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सहायक समीक्षा अधिकारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कार की टक्कर से बाइक सवार सहायक समीक्षा अधिकारी की मौत हो गई। मृतक भाजपा नेता व जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष का दामाद था। उसकी पत्नी भी सेल टैक्स में अधिकारी बताई गई।
विज्ञापन

शारदा नगर (लखनऊ) निवासी संदीप कुमार सिंह (35) उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में सहायक समीक्षा अधिकारी था। वह शनिवार को अवकाश पर यहां अपने घर स्वराज कालोनी आया था। रविवार की देर शाम बाइक से जिला अस्पताल की तरफ से घर जा रहा था। बीएसए दफ्तर के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। राहगीर उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मृतक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता जगराम सिंह चौहान के दामाद थे। मृतक संदीप की पत्नी भी अधिकारी हैं। दोनों लखनऊ में रहते थे। उधर, संदीप की मौत से अस्पताल में हुजूम उमड़ पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें