फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा जहरीला कीड़ा कहीं फिर तो नहीं आ जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तीन बहनों और एक भाई समेत चार को जहरीला कीड़ा काट लेने का रहस्य अभी भी सुलझा नहीं है। दो बहनों और छोटे भाई की मौत के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती बड़ी बहन रचना की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अभी भी वह वेंटीलेटर पर है। रचना डॉक्टरों से पैर में किसी कीड़े के काटने की बात कहती है। परिजनों से लड़खड़ाती आवाज में भाई-बहनों के बारे में बार-बार पूछती है और कहती है कि पापा जहरीला कीड़ा कहीं फिर तो नहीं आ जाएगा।
आठ अगस्त की रात शहर के ज्योति नगर में रहने वाले कामता राजपूत की तीन बेटियां और छोटा बेटा एक ही पलंग पर सो रहे थे। सुबह करीब छह बजे चारों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बेटे अमन, बेटी दीक्षा और रक्षा को डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया था। रचना का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि रचना की सेहत में सुधार हो रहा है। होश आ गया है। थोड़ा बोलने भी लगी है, लेकिन अभी उसे आईसीयू में ही रखा जाएगा।
पिता कामता राजपूत का कहना है कि चारों बच्चों को जहरीले कीड़े ने काटा है। बच्चों के शरीर पर बारीक निशान देखे हैं। हालांकि डॉक्टर उन निशानों को नहीं मान रहे। अमन के नाक, दीक्षा के हाथ और रक्षा के पेट में बारीक छेद थे।
कामता का कहना है रचना भाई और बहनों के बारे में पूछती है। वह बार-बार कहती है कि पापा कीड़ा फिर तो नहीं आ जाएगा। कामता ने बताया कि उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। बताया गया कि लखनऊ से बिसरा की जांच आने के बाद रिपोर्ट दी जाएगी।
पिता कामता और उनकी पत्नी आरती का कहना है कि वे गरीब हैं। घटना के छह दिन हो गए और अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। न ही कोई अधिकारी उनके घर आया। कोई पार्टी का नेता भी उनके घर सांत्वना देने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें