फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
एप्प द्वारा ----- राहत किट में दलाली और धांधली अतर्रा (बांदा)। सपा लोहिया वाहिनी बिसंडा नगर अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी जेपी यादव को ज्ञापन देकर कोरोना राहत किट में धांधली और राशन कार्डों में यूनिट कटौती का आरोप लगाया । ज्ञापन में कहा है कि बिसंडा में कोरोना आपदा राहत किट वितरण में दलाली और धांधली की जा रही है l पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को राशन किट बांटी जा रही है। राशन के लिए कार्ड धारक परेशान हैं। यूनिट में कटौती की जा रही है। प्रवासी मजदूर कार्ड बनवाने को भटक रहे हैं। 30 फीसदी किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नही मिल रहा। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भोला श्रीवास, अमोल यादव, पवन गौतम, रामभवन शुक्ला, मोहित यादव, पुष्पेंद्र कुमार, रविंद्र यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें