फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने मनाया काला दिवस

Sun, 26 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बबेरू में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के स्थापना दिवस समारोह में बोलते जिलाध्यक्ष अतरवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह सुविधाएं देने की मांग की। सरस्वती शिशु मंदिर के माधव सभागार में रविवार को यहां जिले भर के लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का जमावड़ा लगा। बांह में काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत जय प्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। जिलाध्यक्ष अतरवीर सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह सुविधाएं देने की मांग की। सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि 41 वर्ष पूर्व 1975 में इंदिरा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए देश में इमरजेंसी लगाई थी। देश के तमाम महान नेताओं ने यातनाएं सहते हुए लोकतंत्र की रक्षा की। कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की मांग का वह समर्थन करते हैं और लोकतंत्र रक्षकों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह ने कहा कि 1975 में इमरजेंसी के दौरान विरोध करने वाले देश के कई महान नेताओं को जबरन जेल में डाल दिया गया। इस मौके पर अशोक शिवहरे, शिवमोहन गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, नरेंद्र अवस्थी, अजय सिंह पटेल, रामनरेश मिश्रा, सोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें